श्रीमद्भागवत सुधा-सागर (शुकसागर), बड़े अक्षरों मे (Shrimadbhagavat Sudha-Sagar, Large Fonts)
- Brand: Gita Press, Gorakhpur
- Product Code: 1945
- Availability: 999
-
₹500.00
श्रीमदभागवत भारतीय वाङ्मयका मुकुटमणि है। भगवान शुकदेवद्वारा महाराज परीक्षितको सुनाया गया भक्तिमार्गका तो मानो सोपानही है। इसके प्रत्येक श्लोकमें श्रीकृष्ण-प्रेमकी सुगन्धि है। इसमें साधन-ज्ञान, सिद्धज्ञान, साधन-भक्ति, सिद्धा-भक्ति, मर्यादा-मार्ग, अनुग्रह-मार्ग, द्वैत, अद्वैत समन्वयके साथ प्रेरणादायी विविध उपाख्यानों का अद्भुत संग्रह है। कलि सन्तरणका साधन-रूप यह सम्पूर्ण ग्रन्थ-रत्न मूलके साथ हिन्दी-अनुवाद, पूजन-विधि भागवत-माहात्म्य, आरती, पाठके विभिन्न प्रयोगोंके साथ उपलब्ध है। सचित्र, सजिल्द।